हिन्दी

पाकिस्तान "जी-77 और चीन" का अध्यक्ष देश बना

criPublished: 2022-01-16 18:24:46
Share
Share this with Close
Messenger Pinterest LinkedIn

"जी-77 और चीन" अध्यक्ष देश का हैंडओवर समारोह 14 जनवरी को ऑनलाइन माध्यम से आयोजित हुआ। पाकिस्तान ने 2022 में "जी-77 और चीन" अध्यक्ष देश के रूप में गिनी का स्थान लिया।

पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने हैंडओवर समारोह के उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता की। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस, 76वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष अब्दुल्ला शहीद और संयुक्त राष्ट्र में चीन के स्थायी प्रतिनिधि चांग च्युन ने उद्घाटन समारोह में भाग लिया।

एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि "जी-77 और चीन" का काम महत्वपूर्ण है, जो न केवल संयुक्त राष्ट्र के समर्थक हैं, बल्कि विकासशील देशों की विचारधारओं, चिंताओं, और सिफारिशों को संयुक्त राष्ट्र की कई चर्चाओं के केंद्र में भी लाया है और विकासशील देशों का समर्थन करने के लिए संयुक्त राष्ट्र की नई पहल तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

शहीद ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के सबसे बड़े और सबसे विविध संगठन के रूप में, "जी-77 और चीन" समकालीन विकास के मुद्दों पर प्रवचन को आकार देने और वैश्विक चुनौतियों का समाधान प्रदान करने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

चांग च्युन ने कहा कि पूरी दुनिया में कोरोना महामारी थमने का नाम नहीं ले रही है। विश्व आर्थिक सुधार मुश्किलों से जूझ रहा है। विकासशील देश 2030 एजेंडा को लागू करने में गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। वर्तमान स्थिति में, "जी-77 और चीन" की भूमिका अधिक महत्वपूर्ण है, और हमें संयुक्त आत्म-सुधार और सामान्य विकास के लक्ष्य की ओर साहसपूर्वक आगे बढ़ना चाहिए।

Share this story on

Messenger Pinterest LinkedIn