हिन्दी

भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालयः देश में महामारी का प्रसार कम हो रहा है

criPublished: 2022-02-05 21:17:48
Share
Share this with Close
Messenger Pinterest LinkedIn

स्थानीय समयानुसार 4 फरवरी को भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने घोषणा की कि भारत में कोरोना महामारी से मरने वालों की संख्या 5 लाख तक पहुंच गई है, जिससे वह अमेरिका और ब्राजील के बाद 5 लाख से अधिक मौतों के साथ दुनिया का तीसरा देश बन गया है। भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में कोरोना महामारी से मरने वालों की संख्या 4 लाख से बढ़कर 5 लाख होने में 217 दिन लगे। प्रकोप शुरू होने के बाद से देश में मरने वालों की संख्या में यह सबसे धीमी वृद्धि है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि महामारी की तीसरी लहर का प्रभाव मुख्य रूप से ओमिक्रॉन स्ट्रेन से हुआ है, लेकिन महामारी की दूसरी लहर की तुलना में इस दौरान अधिकांश मामलों में हल्के लक्षण होते हैं और पूरे देश में महामारी का प्रसार कम हो रहा है।

गौरतलब है कि दिल्ली में एक ही दिन में नए पुष्ट मामलों की संख्या 13 जनवरी को चरम पर पहुंचने के बाद घट रही है। नई दिल्ली आपदा प्रबंधन एजेंसी ने 7 फरवरी से स्कूलों और विद्यालयों को फिर से खोलने का फैसला किया है। जबकि महाराष्ट्र में भी नए पुष्ट मामलों की संख्या में गिरावट दर्ज की गयी है, जिसमें 22 जनवरी को चरम पर पहुंचने के बाद 68 फीसदी की कमी आयी है।

Share this story on

Messenger Pinterest LinkedIn