हिन्दी

भारतीय रक्षा मंत्रालय ने पाक में मिसाइल गिरने पर दिया जवाब : "तकनीकी खामी के कारण हुआ हादसा"

criPublished: 2022-03-12 17:33:12
Share
Share this with Close
Messenger Pinterest LinkedIn

भारतीय रक्षा मंत्रालय ने 11 मार्च को पाकिस्तान में मिसाइल गिरने पर अपनी आधिकारिक प्रतिक्रिया दी है। उसने जवाब में कहा कि 9 मार्च 2022 को रूटीन मरम्मत कार्य के दौरान तकनीकी गड़बड़ी के कारण गलती से यह मिसाइल पाकिस्तान के क्षेत्र में जा गिरी।

हालांकि यह बेहद खेदजनक है, लेकिन राहत की बात है कि इसमें किसी भी प्रकार के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है। भारतीय सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और उच्चस्तरीय जांच का आदेश दिया है।

भारतीय रक्षा मंत्रालय ने मिसाइल के विशिष्ट मॉडल का उल्लेख नहीं किया, लेकिन भारतीय मीडिया रिपोर्टों ने कहा कि यह "ब्रह्मोस" सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल हो सकती है।

Share this story on

Messenger Pinterest LinkedIn