हिन्दी

भारत का मक्का निर्यात अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंचा

criPublished: 2022-03-21 12:01:32
Share
Share this with Close
Messenger Pinterest LinkedIn

भारतीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने 20 मार्च को कहा कि पिछले साल अप्रैल से शुरू मौजूदा 202वित्तीय वर्ष के पहले दस महीनों में भारत का मक्का निर्यात कुल 81 करोड़ 63 लाख 10 हज़ार अमेरिकी डॉलर था, जो अब तक का सबसे उच्च स्तर है।

बता दें कि पिछले साल समान अवधि में मक्का निर्यात 63 करोड़ 48 लाख 50 हज़ार डॉलर था।

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, वित्तीय वर्ष 2019-20 में 14 करोड़ 28 लाख डॉलर का मक्का निर्यात किया गया । कोविड-19 महामारी से लॉजिस्टिक चुनौतियां पैदा होने के बावजूद पिछले 3 सालों में मक्का निर्यात में करीब छह गुना इजाफा हुआ है, शिपमेंट का कुल मूल्य 1 अरब 59 करोड़ 37 लाख 30 हजार डॉलर रहा।

बयान के अनुसार, अप्रैल 2021 से जनवरी 2022 तक, अधिकांश मक्का बांग्लादेश को बेचा गया, जिनका मूल्य लगभग 34 करोड़ 55 लाख अमेरिकी डॉलर था, इसके बाद नेपाल को कुल 13 करोड़ 21 लाख 60 हज़ार डॉलर का मक्का निर्यात किया गया।

मक्का भारत में चावल और गेहूं के बाद तीसरी सबसे महत्वपूर्ण अनाज की फसल है।

Share this story on

Messenger Pinterest LinkedIn