हिन्दी

श्रीलंका के कई मंत्रियों ने इस्तीफ़ा दिया

criPublished: 2022-04-04 16:51:44
Share
Share this with Close
Messenger Pinterest LinkedIn

श्रीलंका के मंत्रिमंडल के 20 से अधिक मंत्रियों ने 3 अप्रैल की रात को सामूहिक रूप से इस्तीफ़ा दिया। श्रीलंका के प्रधानमंत्री भवन ने कहा कि प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे इस्तीफ़ा नहीं देंगे। श्रीलंका में ईंधन और बिजली के अभाव की समस्या का हल करने के नये प्रस्ताव पर चर्चा की जा रही है।

श्रीलंका की सत्तारूढ़ पार्टी के नेता दिनेश गुनवार्डना ने 3 अप्रैल की रात को मंत्रिमंडल के मंत्रियों के सामूहिक इस्तीफ़ा देने की घोषणा की। अब श्रीलंका की मौजूदा सरकार में केवल राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री पद पर रहे हैं। अनुमान है कि निकट भविष्य में नये मंत्रिमंडल का गठन किया जाएगा।

हाल में श्रीलंका विदेशी मुद्रा और सामग्रियों के अभाव का सामना कर रहा है। देश में मालों का दाम बहुत बढ़ गया है और बिजली सप्लाई में काफी कमी आयी है, इसलिए देश में विरोधी का प्रदर्शन हुआ है। 31 मार्च की रात से श्रीलंका सरकार ने कई बार कर्फ्यू लगाने का कदम उठाया। 1 अप्रैल की रात को राष्ट्रपति ने देश के सार्वजनिक आपात स्थिति में प्रवेश करने की घोषणा की।

Share this story on

Messenger Pinterest LinkedIn