हिन्दी

श्रीलंका ने विदेशी लोन किया डिफॉल्ट

criPublished: 2022-04-13 16:44:36
Share
Share this with Close
Messenger Pinterest LinkedIn

श्रीलंका सरकार ने अपने देश का ऋण पुनर्गठन पूरा करने से पहले पूरे विदेशी लोन को डिफॉल्ट करने का फैसला किया है। श्रीलंका के वित्त मंत्रालय ने 12 अप्रैल को बयान जारी कर इसकी घोषणा की।

बयान में कहा गया कि श्रीलंका ने एक अच्छा ऋण सेवा रिकॉर्ड बनाए रखा है। लेकिन कोविड-19 महामारी और यूक्रेन संकट जैसी वजहों से श्रीलंका के लिये सामान्य रूप से ऋण चुकाना अब संभव नहीं है। देश में ऋण का व्यापक रूप से पुनर्गठन पूरा किया जाना चाहिये। श्रीलंका सरकार ने आर्थिक सुधार योजना बनाने में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष से मदद करने के साथ साथ आपातकालीन वित्तीय सहायता देने की मांग की है। साथ ही श्रीलंका द्विपक्षीय और बहुपक्षीय वित्तीय सहायता के बारे में काम कर रहा है।

श्रीलंका के केंद्रीय बैंक के आंकड़ों के मुताबिक, इस वर्ष के मार्च तक श्रीलंका का विदेशी मुद्रा भंडार बड़ी गिरावट के साथ 1.93 अरब डॉलर रहा। लेकिन रिपोर्ट के अनुसार इस साल श्रीलंका को अरबों डॉलर ऋण चुकाने की ज़रूरत है।

पिछले एक महीने से अधिक समय में श्रीलंकाई रुपये की कीमतों में भारी गिरावट आई है। जिससे श्रीलंका में विदेशी मुद्रा, विभिन्न चीज़ों की आपूर्ति में कमी हो गयी है। इसके साथ ही बढ़ती कीमतों, बिजली आपूर्ति की कमी जैसी समस्याओं का सामना भी श्रीलंका को करना पड़ रहा है। इसके कारण श्रीलंका में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन भी हो रहे हैं।

Share this story on

Messenger Pinterest LinkedIn