हिन्दी

यूक्रेन में रूस का विशेष सैन्य अभियान योजना के अनुसार आगे बढ़ रहा है:रूस के राष्ट्रपति के प्रेस सचिव

criPublished: 2022-03-23 17:04:11
Share
Share this with Close
Messenger Pinterest LinkedIn

रूसी राष्ट्रपति के प्रेस सचिव पेसकोव ने 22 मार्च को कहा कि यूक्रेन में रूस के विशेष सैन्य अभियान पूर्व निर्धारित कार्यों और योजनाओं के अनुसार किए जा रहे हैं। रूस और यूक्रेन ने 22 तारीख को लोगों को निकालने के लिए कई मानवीय चैनल खोलना जारी रखा।

रूसी राष्ट्रपति के प्रेस सचिव पेसकोव ने 22 तारीख को सीएनएन के साथ एक साक्षात्कार में कहा कि शुरू से किसी ने नहीं सोचा था कि विशेष सैन्य अभियान में केवल कुछ दिन लगेंगे। उन्होंने कहा कि यह गंभीर लक्ष्यों के साथ एक गंभीर कार्रवाई है। यूक्रेन पर कब्जा रूस की कार्रवाई का लक्ष्य नहीं है।

क्रेमलिन वेबसाइट के अनुसार, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 22 तारीख को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ फोन पर बातचीत की, यूक्रेन की स्थिति पर चर्चा की और रूस-यूक्रेन वार्ता पर विचारों का आदान-प्रदान जारी रखा।

Share this story on

Messenger Pinterest LinkedIn