हिन्दी

अर्थ ऑवर: क्या आपने लाइट बंद की?

criPublished: 2022-03-24 14:57:58
Share
Share this with Close
Messenger Pinterest LinkedIn

अर्थ आवर वैश्विक जलवायु परिवर्तन के मुकाबले में विश्व वन्यजीवन कोष (डब्ल्यूडब्ल्यूएफ) द्वारा प्रस्तावित एक वैश्विक ऊर्जा-बचत गतिविधि है। इसमें परिवारों और दुकानदारों को ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है कि हर साल के मार्च के अंतिम शनिवार को स्थानीय समयानुसार रात साढ़े 8 बजे अनावश्यक लाइटों और विद्युत उपकरणों को एक घंटे के लिए बंद करें। ताकि ऊर्जा संरक्षण के बारे में जन जागरूकता को बढ़ाया जा सके, निम्न-कार्बन जीवन शैली की वकालत की जा सके और पूरे समाज को जलवायु वार्मिंग द्वारा लाई गई चुनौतियों के खिलाफ सक्रिय पर्यावरण संरक्षण कार्रवाई करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके।

विकास की प्रक्रिया में मानवता ने पर्यावरण पर बहुत अधिक कर्ज किया। इतिहास को बदला नहीं जा सकता है, लेकिन भविष्य को डिजाइन किया जा सकता है। पर्यावरण संरक्षण के बारे में मानव जागरूकता की वृद्धि के साथ-साथ अधिकाधिक देशों, उद्यमों और व्यक्तियों ने पर्यावरण शासन और संरक्षण की राह पर चलना शुरू कर दिया है और ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के सतत विकास के मार्ग का पता लगाना शुरू कर दिया है।

लोग अधिक पर्यावरणीय कार्रवाई कर रहे हैं। अधिक से अधिक लोग "नो कार डे" गतिविधि में भाग ले रहे हैं, और अधिक से अधिक लोग "प्लास्टिक प्रतिबंध" के महत्व के बारे में जानते हैं। "अर्थ ऑवर" अब एक वैश्विक पर्यावरण संरक्षण गतिविधि बन गई हैं, जिसमें हजारों शहरों के करोड़ों लोग शामिल हैं। पृथ्वी के विभिन्न कोनों में रहने वाले लोग ठोस कदम उठाकर पर्यावरणीय चुनौतियों के संयुक्त रूप से मुकाबले के प्रति मानव जाति के साहस को बढ़ा रहे हैं।

22 नवंबर, 2020 को चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने रियाद में जी20 के शिखर सम्मेलन की "पृथ्वी की रक्षा" के विषय पर साइड मीटिंग में भाषण दिया। शी चिनफिंग ने कहा कि पृथ्वी हमारा साझा घर है। हमें मानव साझे भाग्य के समुदाय की अवधारणा को बनाए रखना चाहिए, हाथ मिलाकर जलवायु और पर्यावरण के क्षेत्र में चुनौतियों का मुकाबला करना चाहिए, और इस नीले ग्रह की रक्षा करनी चाहिए। 26 मई, 2021 को शी चिनफिंग ने पर्यावरण न्याय पर विश्व सम्मेलन को बधाई पत्र भेजा और बताया कि दुनिया के सभी देशों को एकजुट होकर मानव और प्रकृति के सुंदर घर का सहनिर्माण करना चाहिए।

12全文 2 下一页

Share this story on

Messenger Pinterest LinkedIn