हिन्दी

चीन और डब्ल्यूएफपी ने युगांडा में खाद्य सहायता परियोजना की पूर्णता का प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर किया

criPublished: 2022-03-30 13:50:54
Share
Share this with Close
Messenger Pinterest LinkedIn

युगांडा को चीन सरकार द्वारा दान दी गई खाद्य सहायता परियोजना की पूर्णता के प्रमाण पत्र का हस्ताक्षर समारोह 29 मार्च को युगांडा स्थित संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) के कार्यालय में आयोजित हुआ।

युगांडा में चीनी राजदूत जांग लीजोंग ने युगांडा में स्थित डब्ल्यूएफपी के प्रतिनिधि अब्दिरहमान मेयगागो के साथ पूर्वोत्तर युगांडा के करामोजा क्षेत्र में खाद्य सहायता परियोजना की पूर्णता के प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर किया।

हस्ताक्षर समारोह में राजदूत जांग लीजोंग ने कहा कि यह खाद्य सहायता परियोजना स्थानीय बच्चों को स्कूल में शिक्षा जारी रखने में मदद करने के लिए महत्वपूर्ण है। युगांडा में गरीबी को खत्म करने में मदद करने के लिए चीन युगांडा के साथ कृषि सहयोग को आगे मजबूत करने पर चर्चा करता है।

अब्दिरहमान मेयगागो ने कहा कि करामोजा क्षेत्र में खाद्य स्थिति काफी गंभीर है। वर्ष 2022 आधी से ज्यादा स्थानीय लोग खाद्य असुरक्षा मुद्दे का सामना करते हैं। डब्ल्यूएफपी के माध्यम से चीन द्वारा दान किए गए खाद्य से पूर्वोत्तर युगांडा में स्कूली बच्चे और गरीब लोग सहित सूखाग्रस्त लोगों को लाभ पहुंचाया गया है। वर्ष 2021 चीन ने स्कूली भोजन कार्यक्रम के माध्यम से युगांडा के 1.3 लाख से अधिक बच्चों को पौष्टिक भोजन प्रदान किया और 70 हजार कमजोर परिवारों के सदस्यों को भोजन सहायता प्रदान की। उन्होंने युगांडा को खाद्य आपूर्ति की निरंतर सहायता के लिए चीन का आभार व्यक्त किया।

पता चला है कि वर्ष 2021 के फरवरी में चीनी सरकार ने डब्ल्यूएफपी के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किया। इस समझौते के अनुसार चीनी सरकार ने करामोजा क्षेत्र में डब्ल्यूएफपी की स्कूल पौष्टिक भोजन परियोजना का समर्थन करने के लिए युगांडा को खाद्य सहायता प्रदान की। साथ ही, चीन ने स्थानीय प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों के इन छात्रों को "टेक-होम राशन" प्रदान किया, जिनके स्कूल महामारी के प्रकोप के कारण बंद थे।

Share this story on

Messenger Pinterest LinkedIn