हिन्दी

दुबई एक्सपो में चीनी और विदेशी उद्यमों ने 870 करोड़ युआन के समझौतों पर हस्ताक्षर किए

criPublished: 2022-03-31 19:42:08
Share
Share this with Close
Messenger Pinterest LinkedIn

6 महीने तक चला 2020 दुबई एक्सपो 31 मार्च को समाप्त हो गया। मौजूदा एक्सपो में कुल 192 देशों ने भाग लिया, जिसमें 2.2 करोड़ से अधिक आगंतुक आए। चीनी पैवेलियन को देखने 16.5 लाख से अधिक पर्यटक पहुंचे और इसे सबसे लोकप्रिय, सबसे विशिष्ट और सबसे रोमांचक राष्ट्रीय मंडपों में से एक माना गया।

चीनी व्यापार संवर्धन संघ के न्यूज़ प्रवक्ता य्वी यी ने 31 मार्च को पेइचिंग में कहा कि दुबई एक्सपो के दौरान चीनी और विदेशी उद्यमों ने कई क्षेत्रों में सहयोग संधियों पर हस्ताक्षर किए, जिनकी राशि 870 करोड़ युआन से अधिक है।

उन्होंने कहा कि ऊर्जा, खाद्य पदार्थ, आधारभूत सुविधा आदि क्षेत्रों में सहकारी संधियों पर हस्ताक्षर हुए। चीनी मंडप में लाइट शो, ड्रोन शो, हाई-स्पीड रेल, और चीनी चरित्र दीवार आदि स्थलों को लोकप्रियता हासिल हुई। चीनी संस्कृति और आधुनिक तकनीक दोनों का व्यापक रूप से स्वागत हुआ।

बता दें कि 2020 दुबई एक्सपो को महामारी की वजह से 1 अक्तूबर 2021 से 31 मार्च 2022 तक के लिए स्थगित करना पड़ा। चीनी पैवेलियन द्वारा आयोजित विभिन्न गतिविधियों में 3 हज़ार से अधिक श्रेष्ठ चीनी उद्यमों और 4.6 करोड़ लोगों ने ऑनलाइन या ऑफलाइन तरीकों से भाग लिया।

Share this story on

Messenger Pinterest LinkedIn