हिन्दी

दुनिया को परेशान कर रहा है अमेरिकी जैविक प्रयोग

criPublished: 2022-03-31 20:02:41
Share
Share this with Close
Messenger Pinterest LinkedIn

हाल ही में यूक्रेन में अमेरिकी जैविक प्रयोग गतिविधियों ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय में बड़ी चिंता पैदा की है, लेकिन अमेरिका अपनी कार्रवाई को गुप्त बना रहा है और इसके लिए एक ठोस स्पष्टीकरण प्रदान करने में सक्षम नहीं है। अमेरिका जैविक प्रयोगों और यहां तक कि जैविक सैन्य गतिविधियों में अराजकता से भरा है, जिससे दुनिया में आपदा आ रही है।

अमेरिकी उप विदेश मंत्री विक्टोरिया नुलैंड ने 8 मार्च को यूएस सीनेट की सुनवाई में स्वीकार किया कि यूक्रेन में "जैविक अनुसंधान सुविधाएं" मौजूद हैं। अमेरिका संबंधित "अनुसंधान सामग्री" को रूसी सेना के हाथों में पड़ने से रोकने के लिए यूक्रेन के साथ सहयोग कर रहा है।

यूक्रेन में अमेरिकी जैविक प्रयोग सिर्फ "हिमशैल का एक छोटा हिस्सा" है। सीरियाई राजनीतिक मुद्दों के विशेषज्ञ मोहम्मद ओमारी ने बताया कि डेटा से पता चलता है कि अमेरिका दुनिया भर के 30 से अधिक देशों में 300 से अधिक जैविक प्रयोगशालाओं को धन प्रदान करने के साथ उनका प्रबंधन करता है।

उन्होंने कहा कि अमेरिका द्वारा अपने देश के बाहर बड़ी संख्या में जैविक प्रयोगशालाओं की स्थापना करने का कारण मातृभूमि को प्रयोगशालाओं से होने वाले संभावित नुकसान से दूर रखना और अन्य देशों की जैविक सुरक्षा को नष्ट करने के लिए एक उपकरण के रूप में इस्तेमाल करना हो सकता है।

Share this story on

Messenger Pinterest LinkedIn