रूस-यूक्रेन संघर्ष से कमाई कर रही हैं अमेरिकी सैन्य कंपनियां
रूस-यूक्रेन संघर्ष जारी है, हताहतों की संख्या भी बढ़ रही है, इसने यूरोप यहां तक कि सारी दुनिया को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचा है। लेकिन अमेरिकी सैन्य कंपनियों को बड़ा लाभ मिला है, स्टॉक बाजार में इनके शेयर की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं।
युद्ध-विरोधी संगठन "जस्ट फॉरेन पॉलिसी" के कार्यकारी निदेशक एरिक स्पर्लिंग, जिन्होंने कांग्रेस में काम किया था, ने कहा कि अमेरिकी सैन्य उद्योग सैन्य तनावपूर्ण स्थिति बनाना चाहता है, ताकि हथियारों की मांग को बढ़ावा दिया जा सके।
विश्लेषकों ने बताया कि रूस-यूक्रेन संघर्ष से अमेरिकी सैन्य उद्यमों को यूक्रेन को अमेरिकी सैन्य सहायता और अमेरिका, यूरोपीय रक्षा बजट में वृद्धि आदि क्षेत्रों में अतिरिक्त लाभ मिलेगा।
आंकड़ों के मुताबिक, रूस-यूक्रेन संघर्ष शुरू होने के तुरंत बाद अमेरिका ने यूक्रेन को कुल 35 करोड़ डॉलर की सैन्य सहायता देने की घोषणा की। वहीं 16 मार्च को अमेरिका ने फिर यूक्रेन को 80 करोड़ डॉलर मूल्य के हथियारों की सहायता प्रदान की।