हिन्दी

संकट खड़ा करने की बड़ी जिम्मेदारी अमेरिका की है

criPublished: 2022-04-01 17:32:09
Share
Share this with Close
Messenger Pinterest LinkedIn

हाल ही में चीनी समाचार जन दैनिक ने“अमेरिका के ऊपर संकट पैदा करने की बड़ी जिम्मेदारी है”शीर्षक लेख प्रकाशित किया।

लेख में कहा गया कि यूक्रेन संकट के पीछे अमेरिकी आधिपत्य की छाया छिपी हुई है। अमेरिका के नेतृत्व में नाटो का पूर्व की ओर विस्तार यूक्रेन संकट का मूल कारण है, और अमेरिका यूक्रेन संकट का रचयिता है।

लेख में कहा गया कि वर्तमान में यूक्रेन संकट का समाधान करना और शीघ्र ही युद्ध विराम करना सभी शांति प्रिय देशों और लोगों की समान अभिलाषा है। बड़े देशों को इस दौरान रचनात्मक भूमिका निभानी चाहिए। हालांकि अमेरिका जिसके ऊपर संकट पैदा करने की बड़ी जिम्मेदारी है, संकट को हल करने के लिए ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है। वह शिविर टकराव को बढ़ाकर वैचारिक संघर्षों को भड़काना चाहता है, और दूसरे देशों के विकास पर अंकुश लगाने का प्रयास कर रहा है। यूक्रेन संकट ने दुनिया को अमेरिकी आधिपत्य की प्रकृति और शीत युद्ध की विचारधारा का विनाशकारी प्रभाव दिखाया है।

लेख में यह भी कहा गया कि नाटो शीत युद्ध का एक उत्पाद है। एक सैन्य समूह के रूप में नाटो अमेरिकी आधिपत्य के लिए एक उपकरण बन गया है। ऐतिहासिक और वैश्विक दृष्टि से देखा जाए, तो यूक्रेन संकट अमेरिका द्वारा निर्मित और निर्देशित एक और वैश्विक सुरक्षा संकट है।

Share this story on

Messenger Pinterest LinkedIn