हिन्दी

अमेरिका को ईरानी परमाणु वार्ता के लिए कर्तव्य निभाना चाहिए : ईरानी विदेश मंत्री

criPublished: 2022-04-05 17:16:23
Share
Share this with Close
Messenger Pinterest LinkedIn

ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सईद खतीबजादेह ने 4 अप्रैल को कहा कि अमेरिका को ईरानी परमाणु समस्या के तमाम समझौते के संबंधित पक्षों की वार्ता के स्थगित होने पर कर्तव्य निभाना चाहिए।

सईद खतीबजादेह ने उस दिन आयोजित एक नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वार्ता के अंतिम दौर पर अमेरिका ने ईरान के ईरानी परमाणु समझौते से आर्थिक लाभ पाने से रोकने की पूरी कोशिश की। अमेरिका को वार्ता स्थगित होने पर कर्तव्य निभाना चाहिए।

सईद खतीबजादेह के मुताबिक ईरान ने यूरोपीय संघ के विदेशी कार्रवाई कार्यालय के उप महासचिव मोरा के जरिए अमेरिका को स्पष्ट संदेश भेजा, लेकिन अभी तक अमेरिका की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। ईरान हमेशा इंतज़ार नहीं करेगा। अगर अमेरिका राजनीतिक निर्णय लेता है, तो समझौते को संपन्न किया जा सकेगा।

गौरतलब है कि ईरानी परमाणु समझौते के संबंधित पक्षों ने पिछले साल अप्रैल में ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में अमेरिका और ईरान द्वारा समझौते का पालन करने की बहाली पर वार्ता की। अमेरिका ने अप्रत्यक्ष रूप से वार्ता में भाग लिया। आठवीं वार्ता 27 दिसम्बर 2021 को वियना में शुरू हुई। इस 11 मार्च को यूरोपीय संघ की विदेश और सुरक्षा नीति के वरिष्ठ प्रतिनिधि जोसेप बोरेल ने घोषणा की कि वार्ता बाहरी कारणों से स्थगित की गयी है।

Share this story on

Messenger Pinterest LinkedIn