हिन्दी

रूस-यूक्रेन वार्ता के समन्वयक बनने को तैयार हैं अरब लीग के देश

criPublished: 2022-04-05 17:17:24
Share
Share this with Close
Messenger Pinterest LinkedIn

मिस्र के विदेश मंत्री सामेह हसन शौकरी ने 4 अप्रैल को मास्को में कहा कि अरब लीग के देश रूस-यूक्रेन वार्ता के समन्वयक बनने को तैयार हैं, ताकि वार्ता की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाए, यथाशीघ्र ही सैन्य प्रतिरोध को समाप्त किया जाए और शांति समाधान के प्रस्ताव को संपन्न किया जा सके।

रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने 4 अप्रैल को यात्रा पर आए अरब लीग के यूक्रेन सवाल के संपर्क दल से यूक्रेन परिस्थिति पर वार्ता की। अरब देशों का मंत्री स्तरीय प्रतिनिधि मंडल अरब लीग के महासचिव अहमद अबुल घीत के नेतृत्व में है, जिसके सदस्यों में मिस्र, जॉर्डन, अल्जीरिया, ईराक, सूडान और संयुक्त अरब अमीरात के प्रतिनिधि शामिल हैं।

मिस्र के विदेश मंत्री सामेह हसन शौकरी ने वार्ता के बाद आयोजित एक न्यूज़ ब्रीफिंग में कहा कि अरब लीग के देशों का मकसद है कि रूस-यूक्रेन सीधी वार्ता को प्रेरित करना। अरब लीग हालिया क्षेत्रीय मुठभेड़ से पैदा हुई मानवतावादी परिस्थिति और मुठभेड़ से वैश्विक ऊर्जा और अनाज समेत आर्थिक क्षेत्र में लाए गये कुप्रभाव के प्रति चिंतित है।

रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने न्यूज़ ब्रीफिंग में कहा कि अरब लीग के प्रतिनिधि मंडल से वार्ता में उन्होंने यूक्रेन में रूस की सैन्य कार्रवाई का मकसद, हालिया संकट को हल करने का उपाय और रूस द्वारा इसके लिए किये गये प्रयास पर प्रकाश डाला।

अरब लीग के महासचिव अहमद अबुल घीत ने कहा कि अरब देश यह पक्ष लेते हैं कि सभी को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद और संयुक्त राष्ट्र महासभा के ढांचे में संबंधित पाबंदी लगाने पर सुनवाई करनी और निर्णय लेना चाहिए।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक अरब लीग का प्रतिनिधि मंडल यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्री कुलेबा से मुलाकात करने के लिए 5 अप्रैल को पोलैंड की राजधानी वारसॉ जाएगा।

Share this story on

Messenger Pinterest LinkedIn