यूक्रेन में युद्ध विराम चीन की मजबूत इच्छा है
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने 5 अप्रैल को यूक्रेन की स्थिति पर खुला सम्मेलन आयोजित किया। संयुक्त राष्ट्र संघ स्थित स्थाई चीनी प्रतिनिधि चांग च्वुन ने सम्मेलन में इस मुद्दे पर चीन के रुख पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यूक्रेन की स्थिति को शिथिल कर शीघ्र ही युद्ध विराम करना अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की प्रतीक्षा और चीन की मजबूत इच्छा भी है।
चांग च्वुन ने कहा कि चीन ने कई बार जोर दिया है कि वार्ता शांति साकार करने का एकमात्र रास्ता है। रूस और यूक्रेन ने कई बार वार्ता की है। चीन इसका स्वागत करता है कि दोनों पक्ष शांतिपूर्ण वार्ता पर कायम रहते हुए कठिनाई और मतभेद दूर करेंगे, ताकि संकट के चतुर्मुखी समाधान के लिए स्थिति तैयार हो सके। अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को वार्ता के लिए उचित स्थिति और वातावरण तैयार करना चाहिए, न कि प्रतिरोध बढ़ाना।
चांग च्वुन ने कहा कि चीन यूक्रेन के मानवीय मुद्दे पर बड़ा ध्यान देता है और यूक्रेन में मानवीय संकट कम करने के सभी कदमों का समर्थन करता है। यूक्रेन संकट का प्रभाव दुनिया, विशेषकर विकासशील देशों पर पड़ रहा है। प्रतिबंध समस्या के निपटारे का कारगर उपाय नहीं है, इससे नए जटिल सवाल खड़े होंगे। चीन ईमानदारी से शांति की प्रतीक्षा करता है। चीन लगातार शांति वार्ता को बढ़ावा देगा और संकट के समाधान में रचनात्मक और जिम्मेदार भूमिका निभाएगा।