हिन्दी

रूस अनाज निर्यात को लेकर अधिक सतर्क रहेगा:पुतिन

criPublished: 2022-04-06 15:01:55
Share
Share this with Close
Messenger Pinterest LinkedIn

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 5 अप्रैल को कहा कि रूस इस साल अनाज निर्यात के लिए अधिक सतर्क रुख अपनाएगा, खासकर उन देशों के लिए जो "रूस के लिए स्पष्ट रूप से शत्रुतापूर्ण रवैया रखते हैं।" रूस आयात पर कृषि-औद्योगिक परिसरों और मत्स्य पालन जैसे उद्योगों की निर्भरता को कम करने का प्रयास करेगा।

यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष वॉन डेर लेयेन ने 5 तारीख को जारी एक बयान में कहा कि यूरोपीय आयोग ने उसी दिन रूस के खिलाफ नए प्रतिबंध लगाने का एक प्रस्ताव रखा, जिसमें रूस से कोयले के आयात पर प्रतिबंध और रूसी जहाजों पर यूरोपीय संघ के बंदरगाहों में प्रवेश पर प्रतिबंध शामिल है। नए प्रतिबंधों को सर्वसम्मति से 27 यूरोपीय संघ के सदस्य देशों द्वारा अनुमोदित करने की आवश्यकता है, और सदस्य देशों के प्रतिनिधि 6 तारीख को इस प्रस्ताव पर विचार-विमर्श करने के लिए एक सभा आयोजित करेंगे। इसके अलावा, यूरोपीय संघ के रोटेटिंग अध्यक्ष, फ्रांसीसी आर्थिक और वित्त मंत्री ले मायेर ने यूरोपीय संघ के सदस्य देशों के आर्थिक और वित्त मंत्रियों की बैठक के बाद कहा कि यूरोपीय संघ ने रूस के खिलाफ ऊर्जा क्षेत्र में आर्थिक प्रतिबंधों के नए दौर का विस्तार करने की योजना बनाई है।

Share this story on

Messenger Pinterest LinkedIn