यूरोपीय संघ के अधिकारियों ने यूक्रेन की यात्रा की
यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयन, यूरोपीय संघ के विदेशी और सुरक्षा नीति के वरिष्ठ प्रतिनिधि बोरेली ने 8 अप्रैल को यूक्रेन की यात्रा की और यूक्रेन को यूरोपीय संघ के उम्मीदवार देश के स्थान पर एक प्रश्नावली दी।
यूक्रेन राष्ट्रीय समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ओलेकसेंद्रोवची जेलेंस्की ने उस दिन राजधानी कीव में उन से वार्ता की। वार्ता के बाद जेलेंस्की ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यूरोपीय संघ के प्रतिनिधि मंडल की यूक्रेन यात्रा से यूक्रेन का समर्थन करने और विश्वास देने के यूरोपीय संघ का रुख व्यक्त किया गया है। यूरोपीय संघ में भाग लेना यूक्रेन का लक्ष्य है।
उधर, यूरोपीय परिषद ने रूस के खिलाफ पांचवें दौर की पाबंदी लगाने की घोषणा की। इसकी चर्चा में यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयन ने कहा कि रूस के खिलाफ क्रमशः पाँच दौर की पाबंदी लगाना अभूतपूर्व है। यूरोपीय संघ रूस के खिलाफ नये दौर की पाबंदी लगाने की तैयारी कर रहा है।
यूरोपीय संघ के विदेशी और सुरक्षा नीति के वरिष्ठ प्रतिनिधि बोरेली ने कहा कि इससे पहले यूरोपीय संघ ने यूक्रेन को 1 अरब यूरो मूल्य वाली सैन्य सहायता देने पर मंजूरी दी। भविष्य में इसके आधार पर और 50 करोड़ यूरो की सैन्य राहत देगा।
गौरतलब है कि यह यूक्रेन में रूस की विशेष सैन्य कार्रवाई करने के बाद यूरोपीय संघ के वरिष्ठ प्रतिनिधि मंडल की पहली यूक्रेन यात्रा है।