चीनी भाषा वैश्विक संवाद का हिस्सा होना चाहिए- यूएनडब्ल्यूटीओ महासचिव
20 अप्रैल को संयुक्त राष्ट्र चीनी भाषा दिवस है। इस अवसर पर संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (यूएनडब्ल्यूटीओ) के महासचिव ज़ुराब पोलोलिकाश्विली ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि चीनी भाषा वैश्विक संवाद का एक अभिन्न अंग होना चाहिए।
उन्होंने एक वीडियो में कहा कि आज, देशों के बीच और लोगों के बीच संवाद पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण बन गया है। चीनी भाषा दिवस ने मानविकी और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने बल देते हुए कहा कि यूएनडब्ल्यूटीओ पर्यटन को बढ़ावा देने और विकसित करने के माध्यम से लोगों को चीनी संस्कृति और इतिहास को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है।
बता दें कि साल 2010 में संयुक्त राष्ट्र के सूचना विभाग ने संयुक्त राष्ट्र भाषा दिवस की शुरुआत की घोषणा की, जिसका उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र प्रणाली के भीतर भाषा और संस्कृति की विविधता को बढ़ावा देना, चीनी, अंग्रेजी, फ्रेंच, रूसी, अरबी और स्पेनिश समेत संयुक्त राष्ट्र की छह सरकारी भाषाओं के समान उपयोग को बढ़ावा देना है, हर एक सरकारी भाषा का एक-एक दिवस मनाया जाता है। चीन की पारंपरिक चौबीस सौरावधियों में से एक अन्नवृष्टि के दिन को संयुक्त राष्ट्र चीनी भाषा दिवस तय किया गया, जो "चीनी पात्रों के पूर्वज" छांगच्ये के योगदान को याद करने के लिए है।