हिन्दी

अमेरिका के लिए “शिनच्यांग का पोकर कार्ड” खेलना व्यर्थ है

criPublished: 2021-12-18 16:57:00
Share
Share this with Close
Messenger Pinterest LinkedIn

हाल में अमेरिकी सीनेट ने तथाकथित “शिनच्यांग उईगुर जबरन श्रम रोकथाम बिल” पारित किया। इस बिल से तथाकथित “जबरन श्रम” के बहाने शिनच्यांग के उत्पादों के अमेरिकी बाजार में प्रवेश करने पर पाबंदी लगायी जा रही है। यह अमेरिका के कई राजनेताओं द्वारा मानवाधिकार का झंडा उठाकर राजनीतिक साजिश करने और आर्थिक प्रभुत्व करने की कार्रवाई है, जिससे पूर्ण रूप से उनके द्वारा शिनच्यांग के विकास और प्रगति को रोकने, चीन के अंदरूनी मामलों में हस्तक्षेप करने की साजिश दिखती है। शिनच्यांग से चीन पर दबाव डालने का अमेरिका का प्रयास जरूर असफल होगा।

क्या शिनच्यांग में “जबरन श्रम” की समस्या मौजूद है?स्थानीय लोगों के पास बोलने का अधिकार है। हाल में आयोजित एक न्यूज ब्रीफिंग में कई शिनच्यांग के लोगों ने उनके श्रम से सुखमय जीवन बिताने की कहानियां सुनायीं। बुजीगुली ऐंसन शिनच्यांग की शूफू काउंटी के चांगमिन टाउनशिप में रहती है। वह स्थानीय एक कारखाने में काम करती है। उसने कहा कि रोजगार की नीति से उसका भाग्य बदल गया है। शिनच्यांग के अथूश शहर के वासी मेईमेईथीली ने क्रमशः चीन के च्यांगशी और फूच्येन प्रांत जाकर पढ़ाई की और काम किया। 2017 में उसने शिनच्यांग में एक पत्थर प्रोसेसिंग कारखाने की स्थापना की और स्थानीय 30 लोगों को नौकरी दी।

चाहे वे जन्मस्थान में रोजगार करते हैं, या बाहर जाकर काम करते हैं, ये सब शिनच्यांग के लोगों द्वारा खुशहाल जीवन की खोज करने के तरीके हैं। तथाकथित मजबूर श्रम का दावा बिलकुल झूठा है। अमेरिका में कई लोग मानवाधिकार के बहाने से मनमाने ढंग से दूसरे देशों के अंदरूनी मामलों में हस्तक्षेप करते हैं, लेकिन वास्तव में अमेरिका में मानवाधिकार की समस्या बहुत गंभीर रही। सौ वर्षों की अश्वेत गुलाम व्यवस्था से आज के कृषि क्षेत्र में बाल मज़दूरों का कुप्रयोग करने और आप्रवासियों के खिलाफ नस्लीय भेदभाव करने तक अमेरिका में जबरन श्रम का मुद्दा हर समय मौजूद रहा है।

कोई भी झूठ और राजनीतिक साजिश शिनच्यांग की विकास उपलब्धियों को नहीं दबा सकती है, शिनच्यांग में समृद्धि और प्रगति की गति को नहीं रोका जा सकता है।

Share this story on

Messenger Pinterest LinkedIn