हिन्दी

पश्चिम द्वारा अफ्रीका में एक्सपायर्ड वैक्सीन भेजना वास्तव में खुद के लिए नुकसानदेह

criPublished: 2021-12-28 19:21:27
Share
Share this with Close
Messenger Pinterest LinkedIn

अफ्रीकी देशों को एक्सपायर्ड टीकों को नष्ट करना पड़ा, जो पश्चिमी "वैक्सीन राष्ट्रवाद" को दर्शाता है। उदाहरण के रूप में अमेरिका को लें, अमेरिकी रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्रों के डेटा से पता चलता है कि इस वर्ष मार्च से सितंबर तक, देश में कम से कम 1.51 करोड़ खुराकों को बर्बाद कर दिया गया। अमेरिकी मीडिया की रिपोर्टों के अनुसार, देश में बर्बाद टीकों की संख्या कई विकासशील देशों में टीकाकरण की संख्या से कहीं अधिक है।

महामारी के खिलाफ दुनिया की मौजूदा लड़ाई में "वैक्सीन गैप" सबसे बड़ी बाधा है। कम आय वाले देशों की मदद करना अंतर्राष्ट्रीय समुदाय, खास कर बड़े देशों की अहम जिम्मेदारी है। इसी संबंध में, चीन हमेशा टीकों को वैश्विक सार्वजनिक उत्पाद के रूप में मानता है, और इसकी विदेशी सहायता के बारे में चीन ने क्या वचन दिया है, उसका पालन करता है।

नवंबर के अंत तक, चीन ने अफ्रीका में करीब 18 करोड़ खुराकें प्रदान कीं, लगभग सभी अफ्रीकी देश इसमें शामिल हैं। इसके साथ ही चीन में विकसित निष्क्रिय टीकों की शेल्फ लाइफ आम तौर पर 2 से 3 वर्ष है, और इनका परिवहन व भंडारण भी आसानी से किया जा सकता है, जो निम्न और मध्यम आय वाले देशों की जरूरतों के लिए बहुत उपयुक्त है।

अफ्रीका को वास्तविक सहायता की आवश्यकता है, न कि एक्सपायर्ड टीकों का नकली दान। पश्चिमी देशों को जिम्मेदारी लेनी चाहिए और अफ्रीका को चीन की तरह ही अच्छी गुणवत्ता और पर्याप्त मात्रा में टीके उपलब्ध कराने चाहिए, और दुनिया के लिए एक प्रतिरक्षा बाधा बनाने का प्रयास करना चाहिए।

आज के वैश्वीकरण के दौर में, जब तक प्रत्येक देश महामारी को खत्म न कर दे, दुनिया सुरक्षा नहीं होगी। ऐसे में पश्चिमी देश अगर अफ्रीका की मदद करते हैं, तो वे वास्तव में अपनी मदद कर रहे हैं।

首页上一页12 2

Share this story on

Messenger Pinterest LinkedIn