हिन्दी

साल 2022 में चीन के विज्ञान, तकनीक से क्या उम्मीदें हैं?

criPublished: 2022-01-05 19:31:40
Share
Share this with Close
Messenger Pinterest LinkedIn

साल 2021 में, चीनी वैज्ञानिकों ने आधे साल के भीतर दो सुपरकंडक्टिंग क्वांटम कंप्यूटिंग सिस्टम, ज़ुछोंगची और ज़ुचोंगज़ी 2.1 लॉन्च किए, जिससे चीन इस क्षेत्र में दुनिया के अग्रणी नेताओं में से एक बन गया।

हालांकि क्वांटम कंप्यूटर अभी भी वास्तविक दुनिया में किसी भी समस्या को हल करने में असमर्थ है, लेकिन इसके प्रदर्शन में तेजी से सुधार जारी है।

जैसा कि चीन साल 20230 से पहले अपने कार्बन डाईऑक्साइड उत्सर्जन को चरम पर ले जाने और साल 2060 से पहले कार्बन तटस्थता हासिल करने का लक्ष्य बना रहा है, तो वर्तमान में कार्बन उत्सर्जन को कम करने वाली तकनीक की उच्च मांग है। चीन इस तकनीक को बनाने में एड़ी-चोटी का जोर लगा रहा है।

दरअसल, देश में अक्षय ऊर्जा विकसित करने का अभियान जोरों पर है। धुएं की चिमनी और बिजली की खपत वाले उद्योगों को अधिक पर्यावरण के अनुकूल बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

पिछले साल, पूर्वोत्तर चीन के ल्याओहे तेल क्षेत्र में एक परीक्षण परियोजना ने मिट्टी में कार्बन को ठीक करते हुए अधिक तेल पंप करने के लिए 3,200 टन कार्बन डाईऑक्साइड को एक कुएं में भर दिया।

बेशक, आने वाले वर्षों में इस तरह की उभय जीत तकनीकों को और अधिक लागू किया जाएगा, जिससे चीन के कार्बन-कमी के वादे आकर्षक अवसरों में बदल जाएंगे।

首页上一页12 2

Share this story on

Messenger Pinterest LinkedIn