8.1% की वृद्धि! दुनिया की आर्थिक बहाली का नेतृत्व करती चीनी अर्थव्यवस्था
सोमवार को चीनी राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 2021 में चीन की अर्थव्यवस्था की स्थिर बहाली बनी रही और मुख्य अपेक्षित लक्ष्यों को पूरी तरह से हासिल किया गया। कुल आर्थिक मात्रा यानी चीन की जीडीपी करीब 1143.67 खरब युआन(लगभग 180 खरब अमेरिकी डॉलर) तक जा पहुंची। 8.1 प्रतिशत की वृद्धि के साथ चीन दुनिया में दूसरे स्थान पर बना रहा। यह वृद्धि दर दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शीर्ष पर बनी हुई है, चीन ने एक बार फिर दुनिया को चीनी अर्थव्यवस्था की मजबूत लचीलापन और जीवन शक्ति का प्रदर्शन किया।
चीन की अर्थव्यवस्था की निरंतर और स्थिर बहाली का श्रेय मुख्य रूप से घरेलू मांग के निरंतर विस्तार को जाना चाहिए। आर्थिक वृद्धि में उसकी योगदान दर 79.1 प्रतिशत है। चीन के सुपर-बड़े बाजार के फायदे पूरी तरह से प्रदर्शित किए गए। साथ ही, घरेलू चक्र और विदेशी चक्र एक दूसरे को बढ़ाते हैं, जिससे चीन की अर्थव्यवस्था की निरंतर बहाली में मदद मिली। घरेलू मांग का विस्तार आयात को बढ़ाता है, जबकि बाहरी मांग का विस्तार निर्यात को बढ़ाता है। 2021 में चीन के माल के आयात और निर्यात में पिछले वर्ष की तुलना में क्रमशः 21.5 प्रतिशत और 21.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई। घरेलू और विदेशी मांगों के संयोजन से चीनी अर्थव्यवस्था में और अधिक जीवन शक्ति डाली गयी।
दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में, चीन की निरंतर आर्थिक बहाली का मजबूत स्पिलओवर प्रभाव है। यह न केवल वैश्विक अर्थव्यवस्था में आत्मविश्वास और निश्चितता लाता है, बल्कि महत्वपूर्ण अवसर और लाभांश भी लाता है। चीनी राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो के अनुमान के अनुसार, 2021 में विश्व आर्थिक वृद्धि में चीन के आर्थिक विकास की योगदान दर लगभग 25 प्रतिशत तक जा पहुंची है।
उल्लेखनीय है कि "मेड इन चाइना" ने महामारी के खिलाफ वैश्विक लड़ाई के लिए रक्षा की मजबूत रक्षात्मक पंक्ति का निर्माण किया, और दुनिया, विशेष रूप से विकासशील देशों की आर्थिक बहाली को महत्वपूर्ण सहायता प्रदान की। 2021 के अंत तक, चीन ने कुल मिलाकर अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को लगभग 372 अरब मास्क, 4.2 अरब से अधिक सुरक्षात्मक कपड़े, और 8.4 अरब टेस्ट किट, और 120 से अधिक देशों व अंतरराष्ट्रीय संगठनों को कोरोना वैक्सीन की 2 अरब से अधिक खुराक प्रदान की हैं। चीन विदेशों को सबसे ज्यादा वैक्सीन प्रदान करने वाला देश बन गया है।
वर्तमान में, चीन के सामने आर्थिक वातावरण अभी भी जटिल और गंभीर बना हुआ है, लेकिन आर्थिक विकास की दीर्घकालिक स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होगा।