"पिंग तुनतुन" बिक चुका है! बर्फ-अर्थव्यवस्था ने चीनी वसंतोत्सव को प्रज्वलित किया
2022 चीनी बाघ वर्ष के वसंतोत्सव के दौरान बाघ से शीतकालीन ओलंपिक शुभंकर "पिंग तुनतुन" ज्यादा लोकप्रिय है। अब इसे खरीदने में बड़ी मुश्किल हो रही है। ऑनलाइन स्टोर स्टॉक खत्म हो चुका है, और भौतिक दुकानों में इसे खरीदने के लिए लंबी कतार में इंतजार करना पड़ता है। चीनी वसंतोत्सव और पेइचिंग शीतकालीन ओलंपिक के मिलन से चीन में अवकाश उपभोक्ता बाजार की जीवन शक्ति अधिक जारी की गई है। बर्फ-अर्थव्यवस्था ने चीनी वसंतोत्सव को प्रज्वलित किया है।
न केवल शीतकालीन ओलंपिक से संबंधित उत्पाद, बल्कि बर्फ-खेल भी वसंत महोत्सव की छुट्टियों के दौरान लोकप्रिय हैं। एक चीनी ऑनलाइन यात्रा सेवा बुकिंग प्लेटफॉर्म द्वारा जारी डेटा के अनुसार, वसंत त्योहार की छुट्टियों के दौरान प्लेटफॉर्म पर बिकने वाले स्की रिसॉर्ट टिकटों की संख्या पिछले साल की समान अवधि से दोगुनी हो गई। पूर्वोत्तर चीन के हेलोंगच्यांग प्रांत के हार्पिन, चीलिन प्रांत के छांगपाईशान, और शिनच्यांग उईगुर स्वायत्त प्रदेश के अल्ताय आदि स्थलों में बर्फ़-पर्यटन की वजह से होटल बुकिंग पिछले साल की समान अवधि की तुलना में दोगुनी से अधिक हो गई है।
जब चीन ने 2015 में पेइचिंग शीतकालीन ओलंपिक की उम्मीदवारी प्राप्त हुई, तो उसने "30 करोड़ लोगों को बर्फ-खेल में भाग लेने के लिए प्रेरित करने" का लक्ष्य रखा। अब तक, यह लक्ष्य साकार हो चुका है। अक्तूबर 2021 तक, चीन में बर्फ़-खेल में भाग लेने वाले लोगों की संख्या 34.6 करोड़ तक पहुंच गई है, बर्फ़-खेल की भागीदारी दर 24.56 प्रतिशत हो गई। बर्फ़ खेल और बर्फ़ पर्यटन से लेकर बर्फ़ उपकरण और बर्फ़ उद्योग में निवेश व वित्त पोषण तक, चीन में बर्फ़ उद्योग में व्यापक सुधार हुआ है। चीन पर्यटन अनुसंधान संस्थान द्वारा हाल ही में जारी एक रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया कि 2021 से 2022 तक चीन के बर्फ अवकाश पर्यटन राजस्व 3 खरब 23 अरब 30 करोड़ युआन तक पहुंचने की उम्मीद है।