हिन्दी

चीन के खिलाफ़ बुरे इरादे से भरी माइक पोम्पिओ की थाईवान यात्रा

criPublished: 2022-03-03 13:01:56
Share
Share this with Close
Messenger Pinterest LinkedIn

अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने 2 मार्च को चीन के थाईवान क्षेत्र की यात्रा की, जो कि बुरे इरादे से भरी हुई है। थाईवान में मिनचिन पार्टी के नेता और अमेरिका में कुछ लोगों के साथ मिलकर तथाकथित "स्वतंत्रता की प्राप्ति के लिए अमेरिका पर निर्भरता" और "थाईवान के माध्यम से चीन का दमन" करने वाली कुचेष्टा कभी सफल नहीं होगी।

पोम्पिओ कौन हैं? अंतर्राष्ट्रीय समुदाय ने लंबे समय से इसे स्पष्ट रूप से देखा है। इस कुख्यात पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री ने अपने कार्यकाल के दौरान कोई उपलब्धि हासिल नहीं की, लेकिन अफ़वाह फैलाने में निपुण हैं। मीडिया द्वारा उन्हें "इतिहास में सबसे खराब विदेश मंत्री", "घृणा फैलाने वाला" और "झूठ बोलने की मशीन" कहा जाता है।

इस बार पोम्पिओ ने क्यों थाईवान की यात्रा की? एक तरफ़ वह अपने "राष्ट्रपति वाले सपने" को कभी नहीं छोड़ते हैं। दूसरी तरफ़ गत वर्ष जनवरी से ही पोम्पिओ पर चीन द्वारा प्रतिबंध लगाए जाने के बाद से उनका जीवन अच्छा नहीं रहा। उन्हें आशा है कि मिनचिन पार्टी का उपयोग कर तथाकथित भाषण देने से पैसे कमाएंगे।

पोम्पिओ की थाईवान यात्रा से पहले, वर्तमान अमेरिकी सरकार ने पूर्व रक्षा मंत्री और सुरक्षा अधिकारियों से गठित प्रतिनिधिमंडल को थाईवान की यात्रा करने भेजा। जाहिर है कि अमेरिका में चाहे विपक्षी पार्टी हो या सत्तारूढ़ पार्टी क्यों न हो, दोनों थाईवान को राजनीतिक स्वार्थ और वोटों की प्राप्ति के लिए मोहरे के रूप में मानते हैं।

पोम्पिओ की यात्रा थाईवान जलडमरूमध्य क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति को तेज़ करने, थाईवानी लोगों के हितों को नुकसान पहुंचाने के अलावा, कोई भूमिका नहीं निभाएगी।

दुनिया में केवल एक चीन है, और थाईवान चीन की प्रादेशिक भूमि का एक अविभाज्य हिस्सा है। यह एक निर्विवाद ऐतिहासिक और कानूनी तथ्य है। चीन को एकीकृत होना चाहिए, और चीन का एकीकृत होना तय है। यह एक सच्ची ऐतिहासिक प्रवृत्ति है। अमेरिका के कोई भी व्यक्ति का तथाकथित "समर्थन" दिखाने के लिए थाईवान जाना अवश्य व्यर्थ होता है। अमेरिका को एक-चीन सिद्धांत और चीन-अमेरिका तीन संयुक्त विज्ञप्तियों का सख्ती के साथ पालन करना चाहिए। “थाईवान स्वतंत्रता” के समर्थन वाली कार्रवाई को बंद करना चाहिए और“थाईवान के माध्यम से चीन का दमन”करने वाली कुचेष्टा को बंद करना चाहिए।

Share this story on

Messenger Pinterest LinkedIn