हिन्दी

रूस-यूक्रेन संघर्ष को एक महीना हो गया, अमेरिका अभी भी आग में घी डाल रहा है

criPublished: 2022-03-25 14:22:49
Share
Share this with Close
Messenger Pinterest LinkedIn

24 मार्च को रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे संघर्ष को एक महीना हो गया है। अमेरिकी राजनीतिक वैज्ञानिक जॉन जोसेफ मियर्सहाइमर से लेकर दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति मटामेला सिरिल रामफ़ोसा तक, अधिक से अधिक अंतर्राष्ट्रीय लोगों का मानना है कि रूस और यूक्रेन के बीच तनाव का मूल कारण कई वर्षों से नाटो के पूर्वी विस्तार व्यवहार में है। पश्चिम, विशेष रूप से अमेरिका इस आपदा का सबसे बड़ा जिम्मेदार है।

इस संघर्ष के सर्जक के रूप में अमेरिका पर आलोचना दिन-प्रति-दिन बढ़ती जा रही है, लेकिन उसने बाहरी आवाज सुनने के बजाय आग में घी डालने का काम कर रहा है। उसे उम्मीद है कि रूस और यूक्रेन लड़ाई जारी रखेंगे। हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन यूरोप की यात्रा के लिए रवाना हुए। अमेरिका का दावा है कि बाइडेन की यात्रा रूस के खिलाफ़ नवीनतम प्रतिबंधों सहित नए उपायों की एक शृंखला को अंतिम रूप देगी। वर्तमान में रूस और यूक्रेन ने एक महीने के लिए युद्ध किया है। यदि अमेरिका अपने पश्चिमी सहयोगियों को प्रतिबंधों को जारी रखने के लिए खींचता है, तो यह इस संघर्ष की आग में लकड़ी का एक और टुकड़ा जोड़ने के बराबर है। दुनिया अराजकता में फंसती नजर आ रही है, और यही उसकी मंशा भी है।

रूस और यूक्रेन के बीच चले संघर्ष को एक महीना हो गया है। युद्धग्रस्त यूक्रेनी लोगों और प्रतिबंधों में पड़े रूसी लोगों के सामने अमेरिका को दोष देना है। अमेरिकी अधिकारियों ने कहा है कि वे स्थिति को बढ़ने से रोकना चाहते हैं। तो उन्हें अपनी इस कथनी को करने में परिवर्तित करना चाहिए। रूस और यूक्रेन के बीच शांति वार्ता के लिए अनुकूल स्थितियां तैयार करनी चाहिए। न कि इसके विपरीत कार्रवाई करना। इतिहास ने साबित किया है और आगे भी साबित करता रहेगा कि जो लोग आग में घी डालने का काम करते हैं वे अंततः खुद को जला लेंगे।

Share this story on

Messenger Pinterest LinkedIn