हिन्दी

माल्विनास द्वीप समूह एक शाश्वत दर्द नहीं होना चाहिए!

criPublished: 2022-04-02 19:23:59
Share
Share this with Close
Messenger Pinterest LinkedIn

इस वर्ष 2 अप्रैल को माल्विनास द्वीप युद्ध की 40वीं वर्षगांठ है। 40 साल पहले उस दिन, उपनिवेशवादियों के कब्जे वाले माल्विनास द्वीप पर संप्रभुता हासिल करने के लिए अर्जेंटीना और ब्रिटेन के बीच युद्ध छिड़ा। 74 दिनों के बाद, अर्जेंटीना की हार के साथ युद्ध समाप्त हो गया। तब से, माल्विनास द्वीप की संप्रभुता अर्जेंटीना के लोगों के दिलों में एक अमिट दर्द बन गयी।

"अब माल्विनास द्वीप पर उनका(ब्रिटेन) नियंत्रण है। हमने माल्विनास द्वीप की संप्रभुता हासिल करने के लिए लगभग 190 वर्षों तक प्रयास किए हैं।" " माल्विनास द्वीप युद्ध ने लातिन अमेरिका को भी बहुत नुकसान पहुंचाया। ये साम्राज्यवादी देश आधिपत्य का पीछा करते हैं, कई देशों के लोगों और संप्रभुता की बिल्कुल परवाह नहीं करते हैं।" अर्जेंटीना के राष्ट्रीय वयोवृद्ध संघ में सेवानिवृत्ति बुजुर्ग सैनिकों की इन बातों से पूर्ण रूप से जाहिर होता है कि "उपनिवेशवाद की विरासत" से चिपके रहने के लिए अन्य देशों की भूमि पर कब्जा करने के ब्रिटेन के आधिपत्य से अर्जेंटीना और यहां तक कि लातिन अमेरिका के लोगों को किस तरह का नुकसान हुआ था।

40 साल बीत चुके हैं। अर्जेंटीना सरकार और लोगों ने माल्विनास द्वीप पर संप्रभुता की अपनी मांगों को नहीं रोका। उन्होंने ब्रिटेन से वार्ता की मेज़ पर वापस लौटने की मांग भी की। चीन सहित कई देश भी माल्विनास द्वीप के मुद्दे पर पूर्ण संप्रभुता के लिए अर्जेंटीना की मांग का स्पष्ट रूप से समर्थन करते हैं, और ब्रिटेन से संयुक्त राष्ट्र के संबंधित प्रस्तावों का पालन कर विवाद का शांतिपूर्ण समाधान के लिए शीघ्र ही पुनः वार्ता करने का आग्रह किया।

अर्जेंटीना के विदेश मंत्रालय में माल्विनास अंटार्कटिक और दक्षिण अटलांटिक मामलों के राज्य सचिव गिलर्मो कार्मोना ने कहा कि ब्रिटेन ने अन्य मामलों में यूरोपीय देशों की संप्रभुता का सम्मान करने का आह्वान करते हुए माल्विनास द्वीप समूह पर अर्जेंटीना की संप्रभुता का उल्लंघन किया, जो पूरी तरह से इसके दोहरे मापदंड को दर्शाता है। माल्विनास द्वीप मुद्दा न केवल अर्जेंटीना का मामला है, बल्कि एक क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दा भी है। सभी पक्षों को अर्जेंटीना की प्रादेशिक भूमि पर अभी भी उपनिवेशवाद का अभ्यास करने वाले ब्रिटेन का विरोध करना चाहिए।

अब उपनिवेशवादियों का युग समाप्त हो चुका है। ब्रिटेन को संयुक्त राष्ट्र के निर्णय का पालन करते हुए माल्विनास द्वीप विवाद को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने के लिए अर्जेंटीना के साथ बातचीत और वार्ता शुरू करनी चाहिए। अंतरराष्ट्रीय संबंधों के आज के लोकतंत्रीकरण में माल्विनास द्वीप अर्जेंटीना का शाश्वत दर्द नहीं होना चाहिए!

Share this story on

Messenger Pinterest LinkedIn