हिन्दी

प्राचीन बर्फिले क्षेत्र में आधुनिक जीवन, नए युग में सपनों को साकार करते पठारीय लोग

criPublished: 2021-08-20 20:17:14
Share
Share this with Close
Messenger Pinterest LinkedIn

आज, तिब्बत में 5जी संचार तकनीक का प्रसार व्यापक हो रहा है, जिसका उपयोग चिकित्सा, पर्यटन जैसे कई उद्योगों में किया जा रहा है। साल 2020 के मई में तिब्बत ने ल्हासा पीपुल्स अस्पताल में पहली 5जी स्मार्ट चिकित्सा संयुक्त प्रयोगशाला स्थापित की और 5जी के उच्च गति और कम विलंबता के श्रेष्ठ गुण से दूरस्थ निदान और उपचार के तरीके का नैदानिक प्रयोग शुरू किया। पहली अगस्त 2021 को, तिब्बत में चिकित्सा बीमा प्रतिपूर्ति मंच आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया गया है। 70 प्रतिशत नामित चिकित्सा संस्थान रीयल-टाइम सेटलमेंट प्राप्त करते हैं। पिछले 70 वर्षों में, जन्मजात हृदय रोग, मोतियाबिंद और अन्य बीमारियां जो अतित में बेहद गंभीर थीं, उन्हें समाप्त कर दिया गया है और ऐतिहासिक रूप से रोका गया है।

आज, नेटवर्क के तेज विकास के युग में, चुमुलांगमा के शिखर से चिनशा नदी के किनारे तक, छ्यांगथांग खास के मैदान से सीमावर्ती गांव तक, आधुनिक संचार बहुत सुविधा लाता है। इंटरनेट, लाइव मार्केटिंग, ऑनलाइन शॉपिंग, सोशल प्लेटफॉर्म... तिब्बती लोग अपना दिल खोल कर प्राचीन बर्फीले इलाके में दुनिया से जुड़ते हैं।

आज, तिब्बत इतिहास में विकास के सबसे अच्छे दौर में है। शांतिपूर्ण मुक्ति की 70वीं वर्षगांठ का यह साल चीन की 14वीं पंचवर्षीय योजना का प्रथम वर्ष है। तिब्बत भी विकास के एक नए शुरुआती बिंदु पर खड़ा है। नए अभियान में नया विकास प्राप्त होगा। उच्च गुणवत्ता वाले आर्थिक और सामाजिक विकास को साकार करने तथा अधिक सुन्दर जीवन को बखूबी अंजाम देने के लिए बर्फिले पठार पर तिब्बती लोग नए युग में बेहतर भविष्य के लिए अपने सपनों का निर्माण कर रहे हैं।

首页上一页12 2

Share this story on

Messenger Pinterest LinkedIn