हिन्दी

क्या 2022 में दुनिया अच्छी बनेगी ?

criPublished: 2021-12-18 17:01:26
Share
Share this with Close
Messenger Pinterest LinkedIn

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 15 दिसंबर को ताजा आंकड़े जारी कर कहा कि दुनिया भर में कोरोना वायरस के पुष्ट मरीजों की कुल संख्या 27 करोड़ से अधिक पहुंच चुकी है , जबकि 53 लाख से अधिक लोगों की मौत हो गयी है। कोरोना वायरस का डेल्टा वेरियंट अभी हल्का भी नहीं हुआ कि ओमिक्रॉन खतरनाक रूप से आ रहा है। अब तक पूरी दुनिया में 77 देशों और क्षेत्रों ने ओमिक्रॉन के संक्रमित मरीजों की पुष्टि की है। सभी देश इस वैश्विक सार्वजनिक स्वास्थ्य संकट के प्रभाव में हैं। साथ ही सभी लोगों का जीवन बदल गया है। लोगों की राय में 2022 में क्या महामारी खत्म हो जाएगी? क्या नये साल में दुनिया अच्छी बनेगी? सीएमजी के संवाददाता के साथ इंटरव्यू में चीनी विशेषज्ञों और विद्वानों ने अपनी अपेक्षा प्रकट की।

नवाचार और विकास रणनीति के लिए चीनी संस्थान के शिक्षा अनुसंधान केंद्र की कार्यकारी निदेशक वांग यीहोंग ने कहा कि महामारी ने वास्तव में लोगों को घर में कैद कर दिया है। ऐसे में लोगों के बीच घूमना और संवाद कायम करना मुश्किल हो गया है और इसने बहुत चिंता भी पैदा कर दी है। महामारी के प्रकोप के दो सालों में लोगों के दिल मजबूत हुए हैं। महामारी के दौरान लोग अपने स्वास्थ्य देखभाल और महामारी की रोकथाम व नियंत्रण पर अधिक ध्यान देते हैं। लोगों ने स्थ जीवन शैली अपनाने पर जोर देना शुरु किया है। उन्हें लगता है कि अगर सभी देश खासकर सभी देशों के नेता महामारी का राजनीतिकरण करने के बजाय एक साथ होकर महामारी से लड़ने के लिये हर संभव प्रयास करेंगे, तो अंत में लोग महामारी को दूर कर सकते हैं।

छिंह्वा विश्वविद्यालय के ऊर्जा, पर्यावरण और अर्थशास्त्र संस्थान के प्रभारी प्रोफ़ेसर चांग शील्यांग ने कहा कि वर्तमान दृष्टिकोण से वर्ष 2021 की तुलना में वर्ष 2022 में महामारी की रोकथाम व नियंत्रण की स्थिति और अधिक मजबूत होगी। उन्हें विश्वास है कि वर्ष 2022 में दुनिया बेहतर होगी।

12全文 2 下一页

Share this story on

Messenger Pinterest LinkedIn