क्या 2022 में दुनिया अच्छी बनेगी ?
विज्ञान और प्रौद्योगिकी के लिए शांगहाई विश्वविद्यालय के प्रोफ़ेसर फ़ान छोंगचुन ने संवाददाता को बताया कि सबसे पहले हमें चिकित्सा विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं को और ज्यादा समय और स्थान देना चाहिये। वास्तव में पूरी दुनिया में सभी देशों और विभिन्न विषयों ने चिकित्सा के विकास के लिये सबसे बड़ा समर्थन दिया है। उन्हें विश्वास है कि कुछ समय देने पर भविष्य में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय महामारी को हरा पाएगा।
चीनी सामाजिक विज्ञान चीनी अकादमी की शिक्षाविद समिति की सदस्य और अंतर्राष्ट्रीय अध्ययन विभाग की प्रभारी चोउ होंग ने कहा कि महामारी के सामने दुनिया में इन देशों और संगठनों ने आपसी सहायता और वैक्सीन के अनुसंधान व विकास, दान एवं उचित वितरण के माध्यम से बड़ा योगदान किया, जो शांति व न्याय से प्रेम करते हैं, आम विकास की कामना करते हैं और दुनिया भर के सभी लोगों के बेहतर जीवन की अपेक्षा करते हैं। आगे बढ़ने के दौरान मुश्किलें और रुकावटें आती हैं, लेकिन इतिहास आगे बढ़ रहा है और कठिनाइयों को दूर करने व आम प्रयास करने की शक्ति निश्चित रूप से प्रबल होगी। महामारी-रोधी वैश्विक सहयोग के लिये संयुक्त प्रयास एक अभिव्यक्ति है।
पेइचिंग नॉर्मल विश्वविद्यालय के चीन शिक्षा नवाचार अनुसंधान संस्थान के प्रभारी प्रोफ़ेसर ल्यू च्यान ने कहा कि विश्वास एक बहुत महत्वपूर्ण बात है। उन्हें पक्का विश्वास है कि जब लोग आदर्श व विश्वास से भरे होते हैं और उनके दिल में दृढ़ संकल्प होता है, तो भविष्य में दुनिया जरूर बेहतर बनेगी।