हिन्दी

एक सतत और समृद्ध चीन दुनिया का आशीर्वाद है

criPublished: 2022-01-01 19:24:29
Share
Share this with Close
Messenger Pinterest LinkedIn

"बेशक, चीनी लोग अच्छे मूड के साथ नए साल का स्वागत करने लायक हैं।" चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के 2022 नव वर्ष का बधाई संदेश सुनकर रूसी विदेश मंत्रालय के राजनयिक अकादमी के समकालीन अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों के संस्थान के निदेशक एवगेनी बाज़ानोव ने यह बात कही। वहीं, अमेरिकी कुह्न कोष के अध्यक्ष रॉबर्ट कुह्न ने कहा कि राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने नव वर्ष के बधाई संदेश में यह कहा कि वे खुद कई आम लोगों के घर गए, और उन लोगों की कठिनाइयां और मांगें सुनीं। इस बात ने उन्हें बहुत प्रभावित किया।

हमेशा की तरह, चीन के राष्ट्रपति हर साल नए साल की पूर्व संध्या पर देश और विदेश के लोगों को नए साल पर बधाई संदेश देते हैं।“जल्दी से गुजरते समय में हमने जिस चीन को देखा और महसूस किया है, वह एक सतत और समृद्ध चीन है।”अपने नव वर्ष के बधाई संदेश में राष्ट्रपति शी ने पिछले साल चीन में हुई कई अविस्मरणीय आवाजों, क्षणों और कहानियों की समीक्षा की। उन्होंने संघर्ष और प्रयास करने वाले अनगिनत साधारण नायकों की प्रशंसा की और कहा कि गत वर्ष देश में मील के पत्थर वाली अहम बात हुई।

1.4 अरब से अधिक की आबादी वाले बड़े विकासशील देश के रूप में, चीन का खुद के मामलों से अच्छी तरह निपटना दुनिया के लिए सबसे बड़ा योगदान है। साल 2021 में चीन का योगदान सबसे उल्लेखनीय रहा।

बीते एक साल में चीन ने चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना की 100वीं वर्षगांठ मनायी। सीपीसी की 19वीं राष्ट्रीय कांग्रेस के छठे पूर्णाधिवेशन ने पार्टी का तीसरा ऐतिहासिक संकल्प पारित किया। चीन ने तय समय में खुशहाल समाज का निर्माण पूरा किया, पहले शताब्दी वाले प्रयास लक्ष्य को साकार किया और दूसरे शताब्दी वाला लक्ष्य शुरु हो गया है। इसके साथ ही चीन ने सौ वर्षों में अद्वितीय परिवर्तन और महामारी का मुकाबला करते हुए अपने आर्थिक विकास और महामारी की रोकथाम व नियंत्रण को विश्व के अग्रिम स्थान पर बनाए रखा। देश में “14वीं पंचवर्षीय योजना” का कार्यान्वयन अच्छी तरह से शुरु हो रहा है, इत्यादि। इन कामयाबियों से न केवल चीनी लोगों को लाभ मिला है, बल्कि दुनिया के लिए भी सक्रिय ऊर्जा का संचार हुआ।

12全文 2 下一页

Share this story on

Messenger Pinterest LinkedIn