हिन्दी

ल्हासा श्वेतुन त्योहार:गैर-भौतिक सांस्कृतिक विरासत का मज़ा

criPublished: 2021-08-07 17:17:51
Share
Share this with Close
Messenger Pinterest LinkedIn

तिब्बती पंचांग के अनुसार, हर वर्ष के सातवें महीने की पहली तारीख को श्वेतुन त्योहार मनाया जाता है। चीनी राज्य परिषद द्वारा पुष्टि की गई पहली खेप वाले गैर-भौतिक सांस्कृतिक विरासत के रुप में ल्हासा श्वेतुन त्योहार परंपरा और आधुनिकता, अर्थतंत्र और संस्कृति, त्योहार और पर्यटन जैसे कारकों का मिश्रित मंच बन चुका है, जो बहुत प्रभावशाली और सुप्रसिद्ध त्योहार होने के नाते, तिब्बती की श्रेष्ठ संस्कृति और शहर की सुन्दरता दिखाने वाला मंच भी बन गया है। इस वर्ष 8 से 14 अगस्त तक ल्हासा श्वेतुन त्योहार धुमधाम से तिब्बत स्वायत्त प्रदेश की राजधानी ल्हासा में मनाया जाएगा।

श्वेतुन त्योहार लोगों का परम्परागत त्योहार है, जिसका लम्बा पुराना इतिहास है। तिब्बती भाषा में “श्वे” का अर्थ है “दही”, जबकि “तुन” का अर्थ “खाना”। इस तरह “श्वेतुन” का अर्थ होता है “दही खाना”। जाहिर है, श्वेतुन त्योहार तो दही खाने के उत्सव के रूप में मनाया जाता है। किन्तु कालांतर में श्वेतुन त्योहार के विषयों में काफी परिवर्तन आया है और दही खाने की जगह मुख्य तौर पर तिब्बती ऑपेरा ने ले लिया है, इस वजह से इस त्योहार को तिब्बती ऑपेरा त्योहार भी कहा जाने लगा है।

कहा जाता है कि तिब्बती बौद्ध धर्म के गेलुग संप्रदाय यानी पीला संप्रदाय के संस्थापक गुरु त्सोंग खापा ने तिब्बती बौद्ध धर्म में सुधार करने के वक्त कड़े शील निर्धारित किए। तिब्बती पंचांग के अनुसार, वर्ष के हर चौथे से छठे महीने तक तिब्बत में गर्मियों का मौसम होता है। इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के छोटे बड़े जीव-जंतु क्रियाशील होने लगते हैं। इन जीव-जंतुओं की रक्षा करने के लिए चौथे से लेकर छठे माह तक तिब्बती बौद्ध धर्म के भिक्षुओं को मठों के बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जाती है और उन्हें मठों में लगन से बौद्ध सूत्रों का अध्ययन करना होता है। वे छठे माह के अंत और सातवें माह की शुरूआत में मठों के बाहर जा सकते है। तिब्बत में यह फ़सल काटने का मौसम होता है, गाय और भेड़ हृष्ट-पुष्ट हो जाती हैं और उनका दूध उच्च-गुणवत्ता का मिलता है। इसलिए आम लोग भिक्षुओं को भिक्षा के रूप में दही दी जाती हैं और मठों में भी दही से अपने मेहमानों का सत्कार किया जाता है। इसी तरह दही खाने का त्योहार यानी श्वेतुन त्योहार पैदा हुआ।

123全文 3 下一页

Share this story on

Messenger Pinterest LinkedIn