ल्हासा श्वेतुन त्योहार:गैर-भौतिक सांस्कृतिक विरासत का मज़ा
बताया गया है कि साल 2021 में ल्हासा श्वेतुन त्योहार के दौरान, उद्घाटन समारोह के आयोजन के अलावा, जातीय पारंपरिक घुड़सवारी कार्यक्रम, तिब्बत स्वायत्त प्रदेश में छठा तिब्बती ओपेरा प्रतियोगिता एवं लोग कला प्रदर्शन, तिब्बती शतरंज प्रतियोगिता, श्वेतुन त्योहार बुद्ध थांगखा चित्र प्रदर्शन, और ब्रांड-नाम वस्तुओं का मेला आदि गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। श्वेतुन त्योहार के दौरान, तिब्बती लोग न केवल अपने परिजनों और मित्रों के साथ एकत्र होकर दही खाते हैं, खेलते हैं, घुड़सवारी कार्यक्रम देखते हैं, बल्कि तिब्बती ओपेरा का आनंद भी लेते हैं। त्योहार की खुशियों में वे गैर-भौतिक सांस्कृतिक विरासत का खूब मजा लेते हैं।