हिन्दी

हरित विकास के साथ-साथ तिब्बत में पारिस्थितिकी की अच्छी सुरक्षा

criPublished: 2021-08-16 18:42:32
Share
Share this with Close
Messenger Pinterest LinkedIn

पिछले 70 साल से पूरे तिब्बत में पारिस्थितिक संरक्षण के लिये कुल निवेश 81.4 अरब युआन पहुंचा है। विभिन्न पारिस्थितिक संरक्षण और निर्माण परियोजनाओं के जरिये अच्छा पारिस्थितिक वातावरण तिब्बत के आर्थिक विकास का महत्वपूर्ण इंजन बना है। स्थानीय लोग गरीबी से बाहर निकल कर अमीर बने हैं।

तिब्बत एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय स्वच्छ ऊर्जा कनेक्शन आधार है, जहां जल, पवन और सौर ऊर्जा पर आधारित स्वच्छ ऊर्जा संसाधन प्रमुख हैं, जिनके विकास की निहित शक्ति एक अरब किलोवाट से अधिक है। हाल ही में तिब्बत में स्वच्छ ऊर्जा विशेषज्ञ वर्कस्टेशन और स्वच्छ ऊर्जा नवाचार विकास केंद्र औपचारिक रूप से स्थापित किए गए। इस मंच की स्थापना से तिब्बत में न केवल स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में तकनीकी नवाचार और अनुसंधान फल के वास्तविक परिवर्तन को सक्रिय रूप से आगे बढ़ाया जाएगा, बल्कि क्षेत्रीय औद्योगिक तेज़ विकास साकार करने में मददगार सिद्ध होगा।

चीनी राष्ट्रीय वन और घास-मैदान ब्यूरो द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2020 के अंत तक पूरे तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र में विभिन्न आरक्षित प्रकृति क्षेत्रों की कुल संख्या 47 पहुंची, जबकि इन क्षेत्रों का कुल क्षेत्रफल 4.122 लाख वर्ग किलोमीटर, जिसका आपात पूरे तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र के कुल क्षेत्रफल में 34.53 प्रतिशत है। साथ ही इधर के सालों में चीन में पारिस्थितिक सुरक्षा और अवैध शिकार को रोकने पर ज़ोर दिया गया है। इसीलिये अधिकांश संरक्षित प्रजातियों की कुल समूह संख्या में स्पष्ट वृद्धि हुई है। चीन की धरती पर मनुष्य और प्रकृति के बीच सौहार्दपूर्ण सह-अस्तित्व की दृष्टि लगातार सामने आ रही है। अब तक तिब्बत दुनिया भर उच्चतम पारिस्थितिक पर्यावरणीय गुणवत्ता वाले क्षेत्रों में से एक है।

संबंधित आंकडों के अनुसार 13वीं पंचवर्षीय परियोजना के दौरान तिब्बत में पठारीय जीव, पर्यटन संस्कृति और हरित उद्योग आदि सातों मुख्य उद्योगों में एहसास किये गये वृद्धि मूल्य 1.9 खरब चीनी युआन पहुंचा है। तिब्बत में पर्यावरण संरक्षण, विशिष्ट विशेषताओं, उत्कृष्ट लाभों और सतत विकास के साथ-साथ एक आधुनिक औद्योगिक प्रणाली तेजी से स्थापति कर रही है। साथ ही तिब्बत में पर्यटकों की कुल संख्या 16 करोड़ पहुंची, जबकि पर्यटन उद्योग की कुल आय 2.1 खरब युआन पहुंची।

首页上一页123全文 3 下一页

Share this story on

Messenger Pinterest LinkedIn