हिन्दी

उम्मीद है कि अमेरिका दुनिया को अपनी ईमानदारी दिखाएगा

criPublished: 2022-03-19 17:42:38
Share
Share this with Close
Messenger Pinterest LinkedIn

“चीन और अमेरिका को द्विपक्षीय संबंधों को सही रास्ते की ओर आगे विकसित करने का नेतृत्व करना चाहिए, साथ ही अंतर्राष्ट्रीय कर्त्तव्य भी निभाना चाहिए, ताकि विश्व की शांति की रक्षा के लिए प्रयास कर सकें।” 18 मार्च की रात को चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ फोन वार्ता में यह बात कही।

यह गत नवम्बर में वार्ता के बाद दोनों के बीच फिर एक बार वीडियो वार्ता हुई। चार महीनों के बाद अंतर्राष्ट्रीय परिस्थिति में भारी परिवर्तन आया है। अमेरिका के नेतृत्व वाले नाटो की प्रेरणा से रूस-यूक्रेन संघर्ष कदम ब कदम तीव्र होकर अंततः सैन्य मुठभेड़ में बदला। यूक्रेन संकट का रचक होने के नाते अमेरिका ने खुद की जिम्मेदारी को नजरअंदाज कर चीन को बदनाम करने की झूठी खबरें फैलने की कुचेष्टा की। चीन-अमेरिका संबंध और बड़ी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, जिससे विश्व शांति के लिए अस्थिरता भी जोड़ी गयी है। इस अहम वक्त पर चीन और अमेरिका के राजनेताओं ने फिर एक बार वीडियो वार्ता की और समान दिलचस्पी वाले सवालों पर गहन रूप से विचार विमर्श किया। यह दोनों देशों और विश्व के लिए अति महत्वपूर्ण है।

वार्ता में अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने फिर एक बार चीन के साथ चार वादे किए, जिसके प्रति चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने बड़ा ध्यान दिया। शी ने कहा कि चीन-अमेरिका संबंध आज इस स्थिति में इसलिए पहुंचे हैं, क्योंकि अमेरिका में कई लोगों ने राष्ट्रपति बाइडेन के सक्रिय रवैये का कार्यान्वयन नहीं किया और अमेरिकी पक्ष ने चीन के सामरिक इरादे का गलत आकलन किया है।

चीन-अमेरिका संबंधों में सब से जटिल और संवेदनशील सवाल है थाईवान सवाल। अमेरिका सरकार ने कई बार एक चीन की नीति पर कायम रहने का वचन दिया, लेकिन उसकी हरकत ने इस का उल्लंघन किया है। शी ने फिर एक बार थाईवान सवाल पर चीन का गंभीर रुख बताया और स्पष्ट चेतावनी भी दी। अमेरिका पक्ष को थाईवान मुद्दे को महत्व देकर सावधानी से कार्रवाइयां करनी चाहिए।

12全文 2 下一页

Share this story on

Messenger Pinterest LinkedIn